झामुमो का न्याय यात्रा 15 फरवरी से,पंचायत स्तर पर होगा कार्यक्रम,बापू वाटिका के सामने उपवास पर बैठेंगे कार्यकर्ता

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत फंसाने के खिलाफ झामुमो पूरे झारखंड में न्याय यात्रा निकलेगा। इसकी शुरुआत 15 फरवरी से होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार एक साजिश के तहत फंसाने का काम किया है। जिस आरोप में हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार की है अबतक उस आरोप को कोर्ट में सिद्ध नहीं कर पाई है। ईडी अन्य दूसरे मामले में भी हेमंत सोरेन को जोड़ने की कोशिश कर रही है। उनका परफोर्मेंस खराब करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। उनकी रिमांड अवधि लगातार बढ़ा रही है। ईडी उन्हें तहखाने में रख रही है,उनसे पूछताछ के बहाने अमनवीय व्यवहार कर रही है।
झामुमो नेता ने कहा कि हमारे नेता के खिलाफ भाजपा गलत कर रही है। झामुमो का एक एक कार्यकर्ता इसका माकूल जवाब देने के लिए तैयार है।लेकिन सभी कार्यकर्ता संयमित हैं। हमलोग शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि पूरी हो गई है और उन्हें 15 फरवरी को न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेजा जाएगा। झामुमो का कार्यकर्ता होटवार जेल तक अपने नेता को छोड़ने जायेगा। साथ ही न्याय यात्रा की शुरुआत होगी।
इसी क्रम में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो कार्यकर्ता उपवास पर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां से झामुमो का आन्दोलन की शुरुआत होगी और हेमंत सोरेन को जबतक न्याय नहीं मिल जाता है,जेल से बाहर नहीं आ जाते हैं, तबतक पंचायत स्तर पर झामुमो का न्याय यात्रा चलेगा। न्याय यात्रा पूरे झारखंड में होगा। न्याय यात्रा के माध्यम से झामुमो जनता के बीच जाएगी और भाजपा की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *