खूंटी में झामुमो का विशाल धरना: ‘VG–GRAMG बिल–2025’ के खिलाफ हुंकार

गणादेश,खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से खूंटी में ‘VG–GRAMG बिल–2025’ के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने की, जबकि कार्यक्रम में तोरपा विधायक रामसूर्या मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण धरना स्थल पर जुटे, जिससे पूरा क्षेत्र जनसैलाब में तब्दील हो गया।

धरना प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, बिरेन कडुलना, अमरनाथ मुंडा, मकसूद अंसारी और भोलानाथ लाल सहित जिला संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हुए। महिला, युवा, किसान, छात्र, क्रीड़ा और बुद्धिजीवी मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। रनिया, तोरपा, मुरहू और कर्रा प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि ‘VG–GRAMG बिल–2025’ ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करता है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक रामसूर्या मुंडा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो झामुमो पूरे जिले में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन छेड़ेगी।

धरना समाप्ति के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर बिल का नाम हटाने और इसे रद्द करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *