जेएमएम महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने कल्पना सोरेन को जीत की बधाई दी
रांची:झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जीत गुप्ता के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने कल्पना सोरेन मुलाकात की और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर बधाई दी. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि अभी हमारा संघर्ष खत्म नहीं हुआ है, जब तक हमारे नेता हेमंत सोरेन जी जेल से बाहर नहीं आते हैं. उन्होंने कहा जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जीत गुप्ता के साथ रांची जिला युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अजीत नायक, अकबर कुरैशी, आयुष राज वर्मा और अवधेश कुमार मौजूद रहे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)