झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के जन्म दिन पर झामुमो ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किया

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राजसभा सांसद शिबू सोरेन के जन्मदिन पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह खूंटी जिला झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने राजधानी रांची के हीनू,बिरसा चौक,सिंह मोड सहित कई जगहों पर गरीबों के बीच कंबल वितरित किया। इस शीत लहर में कंबल मिलने पर गरीबों के चेहरे पर खुशी देखी गई। झामुमो नेता जुबैर अहमद ने कहा कि पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के जन्मदिन पर हमलोगों ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया है। सड़क किनारे गुजर बसर करने वाले सैकड़ों लोगों को कंबल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *