संसद में 130वां संविधान संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
रांची : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा में 130 वां संविधान संशोधन कानून पारित किए जाने के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया है। राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। झामुमो रांची महानगर झामुमो जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। मौके पर जिला झामुमो अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में काला कानून के रूप में पेश किया है। “संविधान संशोधन विधेयक 2025” के विरोध में आज दिनांक 21 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के द्वारा रांची चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
मुस्ताक आलम ने कहा यह कानून लोकतंत्र पर हमला है। यह पूरी तरह विपक्षी दलों को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। जबतक ये काला कानून वापस नहीं लिया जाता है, हमारा विरोध जारी रहेगा। और इसी के विरोध मे आज झामुमो रांची जिला समिति के द्वारा हमलोग पुतला दहन कर रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, जिला संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, सोनू मुंडा एवं समनूर मंसूरी सहित कई झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।



