बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे का खूंटी में भी विरोध,जेएमएम ने फूंका पुतला

खूंटी: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के द्वारा लोकसभा दिए बयान के खिलाफ खूंटी झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को आक्रोश जेएमएम कार्यकर्ताओं ने नीचे चौक पर बीजेपी सांसद का पुतला फूंका। पुतला दहन का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में किया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे ने लोकसभा में झारखण्ड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिला कर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में बयान दिया गया था। यह बयान झारखण्ड एवं झारखंडी विरोधी मानसिकता का परिचायक है। भाजपा के झारखण्ड विरोधी मानसिकता के विरोध में हम लोगों ने पुतला दहन किया है। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य मगन मंजीत तिड़ू, भोलेनाथ लाल, हेमंत तोपनो, सुदीप गुड़िया, सचिव गुलशन सिंह मुण्डा, महिला मोर्चा ज़िला संगठन सचिव ऊषा धान, अनिमा कच्छप, असगरी खातुन, सुशांति कोनगड़ी, नेलानी डेमता, फुलमनी मुण्डू, हेलिना मुण्डू, कृपा पुर्ती, सरोला संगा, रोजलेन पुर्ति, बहालेन पुर्ति, अनिता मुण्डू, सुसारी मुण्डू, विनिता तिड़ू, सुबासी तिड़ू, अनस्तासिया आईन्द, पुष्पा गुड़िया, मीना देवी, श्रुति कुमारी, उदय चौधरी, राम सूर्या मुण्डा, अर्चना नाग, दोशनी नाग, सवित्री कुमारी, सीता नाग, मोनिका सोय, ज़िला संगठन सचिव मोजीर अंसारी, ज़िला संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, युवा मोर्चा समिति, छात्र मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डेविड हमसोय, ज़िला संगठन सचिव रिया लुगुन, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सनिका बोदरा,बीस बीस सूत्री रनिया प्रखण्ड अध्यक्ष देवनाथ मघैया, उपाध्यक्ष यामीन अंसारी, पंचायत अध्यक्ष मुखेन्द्र मुंडा, सदस्य ससि मुंडा, सोमा तिड़ू, अमित पुर्ति आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *