रांची में 16 मार्च को होगा झारखंड का सबसे बड़ा फार्मेसी रिसर्च कार्यक्रम फार्मेसी अन्वेषण 2026”

रांची: झारखंड में पहली बार फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को समर्पित राज्य के सबसे बड़े कार्यक्रम “फार्मेसी अन्वेषण 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम RKDF University, Ranchi द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे Pharmacy Council of India का सहयोग और प्रायोजन प्राप्त है।
यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 16 मार्च को IPH Auditorium Namkum में आयोजित होगा। इसमें झारखंड सहित देशभर के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के छात्र, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना तथा छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में Dharmendra Singh (मेंबर, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) तथा जोनल कॉर्डिनेटर फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में Shashi Prakash Jha भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार Dr. Amit Kumar Pandey तथा कुलपति Dr. S. Chatterjee भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *