अनिल महतो के जघन्य हत्या के खिलाफ कल झारखंड बंद रहेगा:शीतल ओहदार
रांची: कांके में अपराधियों द्वारा उभरता नेता अनिल महतो उर्फ़ अनिल टाइगर को गोली मारकर हत्या करने के खिलाफ कुड़मी /कुरमी समाज के अगुआ शीतल ओहदार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि अनिल महतो के हत्या के खिलाफ कल झारखंड 24 घंटा बंद रहेगा। बंदी सुबह 6:00 से बुलाई गई है जिसमें अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूर्णता बंद किया जाएगा। श्री ओहदार ने कहा कि अनिल महतो का हत्या समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है वह एक उभरता नेता थे। जब-जब कुड़मी का कोई नेता संघर्ष करते हुए आगे बढ़ता है तो उसे हत्या कर दिया जाता है समाज अब बर्दाश्त नहीं करेगा। रांची में अपराधियों का मन बहुत बढ़ गया है और झारखंड सरकार के नाकामी के कारण कई बेगुनाहों की हत्या की जा रही है। श्री ओहदार ने झारखंड सरकार से मांग किया कि हत्यारों को अभिलंब गिरफ्तार करे और साजिशकरता का पर्दाफाश करे, साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे।उन्होंने आह्वान किया कि कल संपूर्ण झारखंड बंद रहेगा। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और झारखंडी मानसिकता रखने वाले राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया है कि झारखंड बंद सफल करने में समर्थन करें।

