पुणे से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतकर लौटी झारखंड की टीम,एयरपोर्ट से लेकर सीएम कार्यालय तक हुआ भव्य स्वागत
रांची: पुणे में आयोजित सैयद मुस्ताक अली ट्राफी 2025में शानदार फतह करने के बाद शुक्रवार को झारखंड की टीम रांची लौटी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों,क्रिकेट संघ का ओर पदाधिकारियों भी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे झारखंडी संस्कृति डोल नगाड़े,नृत्य संगीत के साथ खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ी पहले जेएससीए स्टेडियम पहुंचे जहां जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शहदेव सहित तमाम सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अभी खिलाड़ियों की टोली कांके स्थित सीएम आवास पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन और खेल विभाग के द्वारा खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों के साथ एक ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाया।
मुख्यमंत्री ने इस जीत को झारखंड के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने टीम की एकजुटता, अनुशासन और संघर्षशील खेल की प्रशंसा की तथा भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।खिलाड़ियों ने भी इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री और राज्यवासियों का आभार व्यक्त किया। टीम के सदस्यों ने कहा कि प्रशंसकों का समर्थन और सरकार का प्रोत्साहन ही उनकी ताकत है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड क्रिकेट ने देशभर में अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है और आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें भी जगा दी हैं।



