झारखंड मैथिली मंच ने विद्यापति दालान पर राज्यसभा सांसद संजय झा का किया अभिनंदन

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बाबा विद्यापति रखा जायेगा, केंद्र को भेजा गया है प्रस्ताव: संजय झा

पहली बार केंद्रीय बजट में बिहार में बाढ़ की चर्चा हुई,यह सीएम नीतीश कुमार का योगदान है

बिहार में पांच बराज का होगा निर्माण, बाढ़ और सिंचाई का होगा निदान

गणादेश ब्यूरो,रांची: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा का सोमवार को हरमू स्थित विद्यापति दालान पर झारखंड मैथिली मंच ने नागरिक अभिनंदन किया।

उनके साथ राज्यसभा सांसद सह प्रदेश जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो,जेडीयू विधायक मनोज यादव का भी अभिनंदन किया गया। मैथिली मंच के वरीय मेंबर जयंत झा ने सांसद संजय झा सहित सभी अतिथियों का मिथिला पाग और दोपता देकर सम्मानित किया।
जयंत झा ने मैथिली मंच के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने रांची से दरभंगा फ्लाइट सेवा शुरू करने और रांची से दरभंगा ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की। वहीं रांची नगर निगम वार्ड 26 के निवर्तमान पार्षद अरुण झा ने बिहार सरकार के द्वारा जमीन सर्वे के कार्यों से मिथिलांचल के लोगों को हो रही परेशानियों को चर्चा किया। खासकर जो बिहार से अन्य राज्यों और विदेश में निवास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में ललित बाबू के बाद संजय झा का नाम विकास पुरुष के नाम से जाना जाएगा। इनके मंत्री रहते कई विकास के कार्य हुए हैं।
इसके अलावा मंच ने अन्य कई मांगों को सांसद के समक्ष रखा।
वहीं सभी की बातों को सुनने के बाद मुख्य अतिथि सांसद संजय झा ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार के बजट में पहली बार बिहार में बाढ़ की चर्चा हुई है। केंद्र सरकार ने इसमें मदद किया है।इससे पहले कोई भी सरकार ने बिहार में बाढ़ पर ध्यान नहीं दिया और न ही बजट पर चर्चा की। सीएम नीतीश कुमार की वजह से पहली बार केंद्र सरकार ने बाढ़ के लिए केंद्रीय बजट में राशि देने का काम किया है।
सांसद संजय झा सोमवार को रांची दौरे के क्रम में हरमू स्थित विद्यापति दालान पहुंचे हुए थे। झारखंड मैथिली मंच ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। एक हजार करोड़ रुपए से कमला नदी पर बांध बना है। बिहार में कोशी से लेकर गंडक तक बराज का निर्माण होना है। पांचों बराज का निर्माण हो जाने के बाद बिहार में बाढ़ का निदान हो जायेगा। साथ ही सिंचाई की सुविधा हो जायेगी।
सांसद ने कहा कि मैं झंझारपुर एरिया से आता हूं। पश्चिमी कोशी नहर के कई जगहों पर ठीक किया जायेगा। इससे उस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि यह सब चर्चा हम इसलिए कर रहे हैं कि यह सब काम असंभव नहीं था। लेकिन इससे पहले कभी भी प्रयास ही नहीं हुआ। आज दरभंगा में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ, यह सीएम नीतीश कुमार योगदान है। नीतीश कुमार चाहते तो नालंदा में भी एयरपोर्ट का निर्माण हो सकता था। लेकिन उन्होंने दरभंगा और पूर्णिया में निर्माण कराने का फैसला लिया। आज दरभंगा एयरपोर्ट से लोग दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे हैं। मिथिलांचल के लोग कभी यह कल्पना भी नहीं कर सकते थे।लेकिन आज यह संभव हो पाया है। बिहार में दूसरा एम्स का निर्माण दरभंगा में हुआ। मिथिला में बाढ़ का निदान और सिंचाई की सुविधा यह प्रमुख समस्या है। वह भी दूर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का प्रयास है कि केंद्र सरकार से जो मैक्सिमम भला हो सकता है वह करना है। यह जिम्मा मुझे ही दिया गया है।
सांसद ने कहा कि बिहार में अब बिजली चौबीसों घंटे रहती है। बिहार का कोन गांव है जहां सड़क और बिजली नहीं है।
कुछ ऐसी सच्चाई है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। यह पंद्रह साल की कहानी है। अभी बिहार में बहुत कुछ होना है और यह तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सिमरिया में जो घाट का निर्माण कराया गया है उसके सामने हरिद्वार फेल हो जायेगा। मैने पर्सनल फंड में तीस लाख रुपए दिया है। सिमरिया का घाट अदभुत है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बाबा विद्यापति रखा जायेगा। इसके लिए बिहार सरकार विधानसभा में प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजेगी। यह सब सीएम नीतीश कुमार का योगदान है। साथ ही उन्होंने कहा कि रांची से दरभंगा के लिए ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री से बात किया जायेगा।
सांसद ने कहा कि बिहार में जमीन सर्वे का काम चल रहा है। बिहार में अस्सी फीसद झगड़ा विधि व्यवस्था जमीन जयदात को लेकर हो रहा है। भाई भाई में झगड़ा हो रहा है। इस समस्या का समाधान के लिए जमीन सर्वे का काम जरूरी है। शुरुआत में बहुत लोगों को परेशानी हो रही है।लेकिन यह भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे पहले 72में सर्वे का काम हुआ था।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है की जिसके नाम से जमीन है उसके वंशज को मिले। इसके लिए वंशावली ठीक करवाना जरूरी है। वहीं अंत में उन्होंने कहा कि बिहार में तो एनडीए की सरकार चल ही रही है,झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनाने में आप सबों की बड़ी भूमिका होगी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि कर हुआ।इस अवसर पर झारखंड मैथिली मंच के बद्रीनाथ झा,ब्रज कुमार झा,नंदकिशोर महतो,संतोष मिश्रा,चंद्रनाथ झा,विवेकानंद मिश्रा सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *