राजेश ठाकुर हटाए गए, केशव महतो कमलेश को मिली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेवारी

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजेश ठाकुर पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिन्हें बाद में 25 अगस्त 2021 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें हटाकर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केशव महतो कमलेश को जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केशव महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से केशव महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजेश ठाकुर को उनके काम के लिए तारीफ भी की गई है। इसी चिट्ठी में रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *