झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का केंद्र सरकार पर हमला,कहा-मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म करके ग्रामीण जनता के रोजगार की गारंटी छिनी

रांची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों का रोजगार छिना, मनरेगा को खत्म करके ग्रामीण जनता के रोजगार की गारंटी छिनी गई।
मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी जो नए विधेयक में समाप्त कर दिया गया। किस गांव में काम होगा यह बारगेनिंग पावर मजदूरों के हाथों में था। लेकिन अब इसे केंद्र सरकार तय करेगी।मनरेगा के तहत 90% फंड केंद्र सरकार देती थी। लेकिन अब सिर्फ 60% प्रतिशत राशि केंद्र सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में देगी। गरीब राज्यों में मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजगार इससे स्वतः समाप्त हो जाएगा। महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर देश की जनता चलती है इस विधेयक का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम को समाप्त करने की कोशिश की गई है। मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की आत्मा थी इसे कुचल दिया गया,इस योजना को विश्व के देशों ने सराहा था,कोविड के दौर में लाखों लोगों को रोजगार मिला था जो जीवन रक्षक साबित हुआ थामनरेगा को समाप्त कर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ को कमजोर कर दिया गया है,कांग्रेस 21 दिसंबर से जिला स्तर पर इसका विरोध करेगी।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को न्यायालय से न्याय मिला,सत्य की विजय हुई असत्य पराजित हुआ। कांग्रेस नेतृत्व को झूठे आरोप में फंसाने पर कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।उन्होंने कहा कि पंचायत बुथ एवं प्रखंड स्तर पर कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालयों में झंडा फहराया जाएगा। संगठन सृजन का अभियान झारखंड में अंतिम चरण में है,हर ग्राम पंचायत कमेटी 12 सदस्यीय होगी और हर माह प्रखंड एवं पंचायत की बैठक होगी।आगामी आने वाले दिनों में बीएलए की नियुक्ति के पश्चात उनके प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर होने वाली बैठकों में जनता की समस्याओं पर बात होगी।1100 म्युनिसिपल वार्ड का गठन भी अंतिम चरण में है।17 जनवरी के बाद सभी प्रखंड में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
संवाददाता सम्मेलन में सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, भूपेंद्र मारावी, सुबोध कांत सहाय बंधु तिर्की शहजादा अनवर,राकेश सिन्हा,सतीश पॉल मुजनी,सोनाल शांति,रमा खलको भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *