झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे दो दिवसीय दौरे पर 27 को आयेंगे रांची
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे 27 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय झारखण्ड दौरे के क्रम में पूर्वाह्न 09.10 बजे बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पहुंचे।
श्री पाण्डें रॉंची पहुंचने के पश्चात् पूर्वाह्न 09.30 बजे धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 12.30 बजे धनबाद पहुंचकर धनबाद लोकसभा को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद अपराह्न 03.15 बजे से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम भाग लेंगे तथा अपराह्न 07.00 बजे रॉंची के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम रॉंची राजकीय अतिथिशाला में करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य व एस.सी., ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं एस.टी. विभाग के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर के0 राजू एवं एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया दिनांक 27 अक्टूबर को राजधानी रॉंची पधारेंगे एवं अपराह्न 12.15 बजे से खूॅंटी लोकसभा क्षेत्र कोआर्डिनेशन कमिटी एवं अपराह्न 04.00 बजे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र कोआर्डिनेशन कमिटी के साथ बैठक करेंगे।
दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को श्री पाण्डें, श्री राजू एवं श्री लिलोटिया पूर्वाह्न 11.30 बजे बाल्मिकी जंयती कार्यक्रम के उपरांत एलडीएम कोआर्डिनेटर, एलटीएम एस.सी./एस.टी. विधानसभा कोआर्डिनेटर एवं जिलाध्यक्षों की आयोजित एलडीएम ज्वाइंट ओरिऐन्टेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)