झारखंड एग्रो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद कोठरी की मांग, सीएम के विदेशी निवेश यात्रा पर चेंबर के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाय
रांची: झारखंड में औद्योगिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विदेश यात्रा करने वाले हैं। वे जल्द ही स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है। वहीं झारखंड चेंबर और कॉमर्स ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। झारखंड एग्रो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद कोठरी ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन के विदेशी निवेश को लेकर स्पेन और स्वीडन की यात्रा झारखंड में औद्योगिक विकास के लिए एक सकारात्मक कदम होगा। यहां पर अधिक से अधिक विदेशी निवेश होने से यहां का व्यापार बढ़ेगा और राज्य के लोगों की आमदनी बढ़ेगी। लेकिन सीएम के विदेश यात्रा में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाना चाहिए। चेंबर के प्रतिनिधि को व्यापार से संबंधित अधिक जानकारी होती है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विदेशी निवेश होने से झारखंड में कृषि का जबरदस्त विकास होगा। कृषि के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। यहां के किसानों को अत्याधुनिक तकनीक का ज्ञान होगा तो कृषि उत्पादन में नई क्रांति आएगी।
इसलिए विदेशी निवेश यात्रा में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि को शामिल करने की जरूरत है।

