जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन,किया माल्यार्पण
रांची: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने माल्यार्पण किया।

उनके साथ प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार,मनोज सिन्हा,रामजी सिंह सहित कई जेडीयू नेता मौजूद थे।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना था भारत देश आजाद हो झारखंड आजाद हो,आज उनका सपना पूरा हो गया है। अलग राज्य झारखंड बन गया है। आज राज्य का हर व्यक्ति खुशी मना रहा है।

