जेसीआई रांची ने लगाई साइबर क्राइम पर बड़ी घात

रांची: जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम को रोकने और आम नागरिकों के बीच साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने के लिए अपने कार्यालय में एक विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्राध्यापक रहे श्री संदीप सेनगुप्ता, इंडियन स्कूल ऑफ एंटी हैकिंग से और मुख्य अतिथि रहे श्रीराम अग्रवाल, तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेएसी जेसीआई जोन 3।
साइबर क्राइम आज के दौर का वो मुखौटा है जिसने ठगी, डकैती और जालसाजी को डिजिटल बना दिया है। हर 10 में से 4 लोग इसका शिकार बन रहे है। फिर भी आम जनता के बीच इससे बचने और सतर्क रहने का उपाय बहुत कम है। जेसीआई रांची ने इस मुश्किल से सतर्क रहने के प्रयास को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया। इस विशेष कार्यशाला में पासवर्ड मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड ऑथेंटिकेशन, आधार व बायोमेट्रिक लॉक, डार्क वेब, कॉल स्पूफिंग, ओटीपी प्रोटेक्शन, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन से जुड़े काफी तरीके बताए गए।
कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी प्रवीण अग्रवाल व विवेक मुरारका ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, अभिषेक केडिया, राखी जैन, मनीष रामसिसरिया, मोहित वर्मा, प्रशांत पाटोदिया, आदित्य जालान, तरुण अग्रवाल, रिशव जैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पटेल, केतुल पटेल, निशांत मोदी, सौरभ टांटिया, अग्निश मित्रा, अभिनव गर्ग, ऋतिक राज, मयंक चौधरी, सृजन हेतंसरिया, प्रवीण अग्रवाल, अमन पोद्दार, रवि समोता, उदित तुलस्यान, अभिषेक जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *