जनता दल यूनाइटेड ने चलाया सदस्यता अभियान

रांची : जनता दल यू ने गुरुवार को पूरे राज्य में सदस्यता अभियान शुरू किया।प्रारम्भ । राज्य के सभी जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्षों के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस क्रम में रांची के बिरसा चौक में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में आम नागरिकों और राहगीरों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में करीब 500 प्राथमिक सदस्य बनाए गए। प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि 25 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है।

मौके पर जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किए गए कार्य बेहद सराहनीय है और बिहार की तरह झारखंड का भी विकास तीव्र गति से हो इसके लिए जदयू पार्टी की सदस्यता ली।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जमील, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, ब्रम्हदेव प्रसाद, संजय सिंह, महिला अध्यक्षा आशा शर्मा, प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, बैद्यनाथ पासवान, कार्यालय प्रभारी रामजी प्रसाद, राधेश्याम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *