अभिराम सिंह को जन सुराज ने जहानाबाद से उम्मीदवार घोषित किया
जहानाबाद।जन सुराज पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता अभिराम सिंह को जहानाबाद से उम्मीदवार घोषित किया है । अभिराम सिंह जहानाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में काफी समय से घुम कर लोगों से अपील व आशीर्वाद मांग रहे थे। उनकी मेहनत का परिणाम हुआ कि प्रशांत किशोर ने उनपर भरोसा करते हुए सिंबल दे दिया। नॉमिनेशन के उपरांत उनकी एक जन सभा होगी। जिसमें कई लोग शामिल होंगे। उसके बाद उनके कार्य प्रणाली को भी देखी जाएगी।बहरहाल चुनाव में मलिक जनता होती है। इन्हें कितना आशीर्वाद प्राप्त होता है? यह तो जनता तय करेगी।



