भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसंघी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

खूंटी: भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुवार को जिला कार्यालय में जनसंघी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम जिला कार्यालय में भाजपा का 44वां स्थापना दिवस  पर  पार्टी का झंडा जिलाध्यक्ष *चन्द्रशेखर गुप्ता* के द्वारा  फहराया गया। इसके बाद सामुहिक रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्बोधन को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। सभागार में  जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि  आप सभी लोगों ने बीज रूपी संगठन को सींच कर वट वृक्ष के समान विशाल संगठन खड़ा किया है। आप सभी जनसंघी कार्यकर्ता के बीच रह कर मुझे  विशेष अनुभूति प्राप्त हो रही है।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सह केन्द्रीय मंत्री *अर्जून मुण्डा* ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं  का आभार प्रकट करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि आपका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे। आगे कहा कि कड़िया मुण्डा जी ने सैद्धांतिक रूप से संगठन के लिए  जो कार्य किया उसके लिए खूंटी की जनता धन्य है। आप सभी वरिष्ठ लोगों के द्वारा सिंचे हुए पावन धरती पर भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म हुआ।और उनके जन्म दिवस पर देश गौरव दिवस मना रहा है । काश्मीर को लेकर विपक्षियों ने  मुद्दा बनाया पर मै यह बता दूं काश्मीर  कोई मुद्दा नहीं है काश्मीर इस देश का मुकुट है इसे कटने नहीं दिया जाएगा।
खूंटी विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष  *श्री नीलकंठ सिंह मुण्डा* ने अपने सम्बोधन में कहा कि  देशसेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपनी मेहनत, त्याग एवं लगन से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं तथा संस्थापक सदस्यों को मेरा सादर प्रणाम।
तोरपा विधायक *श्री कोचे मुण्डा* ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सेवा भाव से देश हित में कार्य करने वाला दल है । दूसरी पार्टी की अपेक्षा जब भी हमारी पार्टी की सरकार बनी है  सौ गुना  की रफ्तार से विकास करने का काम किया है।
बैठक के बाद  जनसंघ काल के सभी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।
मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष *संजय साहू* ने किया। धन्यवाद् ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *संतोष जयसवाल* ने किया। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  एवं पं दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, कैलाश राम, विष्णु सोनी, शशांक शेखर राय, मंजू देवी, लव चौधरी, अनुप साहू, जगरनाथ मुण्डा, सुरेश जयसवाल, मदनमोहन गोप, बिहारी लाल,मनोज कुमार, रूपेश जयसवाल, महावीर राम, सचिन कश्यप, गुलाब महतो,  संजय मुण्डा, योगेन्द्र नायक, राजेश महतो, रामानंद साहू, लखिन्दर नायक, प्रियांक भगत, शंकर प्रधान, विकास चौधरी, कंचन सिंह, अनंत राम सत्यम मिश्रा, पंकज राम, कृष्णा लोहरा, छोटराय मुण्डा, रूकमिला सारू, महेश चौधरी,भीम सिंह मुण्डा सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *