जयराम महतो का ऐलान,जेबीकेएसएस 55सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी

रांची: लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के बाद जेबीकेएसएस विधानसभा चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी के प्रमुख जयराम महतो ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर झारखंड विधानसभा चुनाव में55सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गिरीडीह लोकसभा सीट पर पार्टी को बेहतर परिणाम मिला है। अन्य सीटों पर भी पार्टी को जनता का समर्थन मिला है।जेबीकेएसएस झारखंड के आदिवासी मूलवासी की पार्टी है और विधानसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर परिणाम मिलेगा।
श्री महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी संथाल पर विशेष रूप से फोकस होगा। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी खड़ा किया जायेगा।
जेबीकेएसएस एनडीए और इंडिया गठबंधन से दूरी बना कर रखेगी। पार्टी किसी के साथ नहीं जायेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सवर्ण को भी प्रत्याशी बनाया जायेगा। साथ ही बुद्धिजीवियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में छात्रों की समस्याओं का समाधान के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। यहां के छात्र हताश और निराश हैं। उनकी आवाज पार्टी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *