जयपाल सिंह मुंडा दृढ़ इक्षाशक्ति वाले और कुशल संगठनकर्ता थे: राजेश ठाकुर

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस भवन में मंगलवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जयपाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 जयपाल सिंह मुंडा जी दृढ़ इक्षाशक्ति वाले एवं कुशल संगठनकर्ता थे। अपने बुलंद इरादों एवं दृढ़ इक्षाशक्ति के कारण ही उन्होंने खेल के मैदान से लेकर राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भले ही उन्हें पहचान एक आदिवासी नेता के रूप में मिली, पर उनकी शख्शियत ने ये भांप लिया था कि झारखंड अलग राज्य बनाना है तो सभी को साथ लेकर चलना होगा। बतौर कप्तान उनके नेतृत्व में ही 1928 में भारत पहलीबार हॉकी में चौंपियन बना था। मरांग गोमके जयपाल सिंह के द्वारा आरम्भ किये गए आंदोलन के कारण ही अलग झारखण्ड की मांग बलवती हुई, जो अंततः अलग राज्य के रूप में परिणत हुआ।
इस अवसर पर सर्वश्री प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, नेली नाथन, निरंजन पासवान, सुन्दरी तिर्की, केदार पासवान, पप्पू अजहर, विशु हेम्ब्रम, जितेन्द्र त्रिवेदी, गौरी शंकर प्रसाद, दिवाकर पात्रा, रविन्द्र मण्डल, सुरेन सरदार, अजहर पप्पू, राजीव नारायण, ओबेदुल्ला, राजीव प्रकाश चौधरी, सेमियर खेस्स, रामानन्द केशरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *