पूरे झारखंड के लिए है ऐतिहासिक दिनः सीएम हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन देवघर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो सपना लोगों ने देखा था, आज वह पूरा होने वाला है। इस एयरपोर्ट का सपना 2010 में हम लोगों ने देखा था, जिसे प्रधानमंत्री ने पूरा किया है। आज करीब 17 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हो रहा है। यह झारखंड, खासतौर पर संताल परगना के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड वर्षों से अपने छाती को चीर कर पूरे देख को खनिज उपलब्ध करा रहा है। हेमंत सोरेन ने उन तीन सौ परिवारों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी। कहा कि अगर केंद्र सरकार व जनता का सहयोग रहा तो आने वाले पांच से सात वर्षों में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। इस दौरान टेलीफिल्‍म के जरिए देवघर एयरपोर्ट, प्रसाद योजना, एम्स के बारे में जानकारी दी गई। वहीं रेल परियोजनाओं व देवघर और आसपास के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों समेत एनएच व अन्य परियोजनाओं के बारे में भी बताया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *