झारखंड में ऐसा भी होता है, सीओ की कार उड़ा ले गए चोर

रांचीः झारखंड में कुछ भी संभव है। ताता मामला कोडरमा के चंदवारा के सीओ रामरतन बर्णवाल से जुड़ा है। उनकी की कार चोर लेकर फरार हो गए। सीओ अपने परिवार के साथ डोमचांच ससुराल आए थे। रात में उनका ड्राइवर वाहन को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनके रिश्तेदार घर से बाहर निकले तो सरकारी वाहन गायब था। उन्होंने इसकी सूचना सीओ को दी। उन्होंने वाहन गायब देखकर अपने वाहन चालक व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की खोजबीन शुरू कर दी। साथ ही आसपास के घरों, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *