फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत होने की सूचना पर सेन्हा बीडीओ ने किया जांच

सेन्हा-लोहरदगा:* फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सेन्हा द्वारा नोटिस जारी कर सभी प्रज्ञा केंद्र एवं सीएससी संचालक को आईडी प्रस्तुत करने का दिया निर्देश। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित प्रज्ञा केंद्र एवं सी एस सी संचालक को कार्यालय में आईडी प्रस्तुत करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा द्वारा नोटिस जारी कर किया गया। जिसके आलोक में सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित प्रज्ञा केंद्र एवं सी एस सी संचालक कार्यालय पहुंच अपना आईडी प्रस्तुत किया। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा प्रज्ञा केंद्र एवं सी एस सी का आईडी जांच के क्रम त्रुटि पाए जाने पर नियम संगत कारवाई किया जाएगा। बताते हुए उन्होंने कहा हाल ही में जाली प्रमाण पत्र निर्गत करने की सूचना प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर चिकित्सा प्रभारी लोहरदगा को अवगत कराया गया है। सूचना के आलोक में जांच की कारवाई भी आरम्भ कर दिया गया है। साथ ही बताया गया कि जांच के दौरान जाली प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले प्रज्ञा केंद्र या सी एस सी संचालक का चिन्हित होने पर उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कारवाई किया जाएगा। फिलहाल सभी प्रज्ञा केंद्र एवं सी एस सी संचालक से दस्तावेज लिया गया है। जिसपर जांच प्रकिया आरम्भ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *