इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा का ग्रीष्म मेला, लगाए गए 32 स्टॉल

रांचीः इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची ने जवाहर नगर क्लब सीसीएल कांके रोड में ग्रीष्म मेला लगाया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल सीएमडी की पत्नी विमला प्रसाद ने किया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष नीता नारायण एवं सचिव माला श्रीवास्तव भी मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत नम्रता कुमार की सरस्वती वंदना से हुई। मेला में कुल 32 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें बुटिक और साडि़यों की पेंटिंग की लगा सिखाई गई। मेले में आए लोगों ने लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठाया।
बच्चों के बीच हुई नृत्य प्रतियोगिता
मेले में बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। नृत्य प्रतियोगिता में माहिर की बच्चों को पहला पुरस्कार मिला। फूड स्टॉल में फर्स्ट प्राइज अर्पिता महिला मंडल, सेकंड प्राइस रांची की रानी ओक फॉरेस्ट को दिया गया। थर्ड प्राइज बेकर्स को मिला। बुटीक में फर्स्ट प्राइज पंख बूटी कोलकाता को मिला। सेकंड प्राइस सिल्वर स्टाइल बुटीक को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *