इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक बहुमत मिलने जा रहा है: आलोक दूबे

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने सपरिवार तीन पीढियों के साथ हीनू यूनाइटेड स्कूल में मतदान किया।लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
काँग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव भी सपरिवार रातू रोड स्थित मतदान केन्द्र पर वोट दिया जबकि काँग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने प्लाजा रोड बूथ में मतदान किया।
मतदान करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा छह चरणों के चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक बहुमत मिलने जा रहा है,2004 की तरह 4 जून 2024 को 20 साल के बाद इतिहास दोहराया जाएगा।तब की आम चुनाव में बीजेपी का इंडिया शाइनिंग नाकाम हो गया था और कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए सरकार शासन में आया था।
जिस हिसाब से झारखंड की आज चार सीटों पर चुनाव हुआ है, शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों में हुए वोटिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है।

आज छठे चरण के हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड के चार लोकसभा सीट राँची, जमशेदपुर, धनबाद, गिरीडीह में मतदाताओं का भारी समर्थन और आशीर्वाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिला है, जैसा रुझान आज मतदाताओं का देखने को मिला है उहसे हम यह कह सकते हैं कि देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी आज के मतदान में इंडिया गठबंधन चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करने जा रही है।
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कांग्रेस की घोषणा पत्र में पांच न्याय गारंटी जिसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय और श्रमिक न्याय की गारंटी पर देशवासियों ने भरोसा जताया है, भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे गांव-गांव, गली-गली लोगों के बीच गए, देश के हर वर्ग के लोगों की आवाज सुनी, उनके साथ हो रहे अन्याय और उनके जीवन के संघर्षों को करीब से जाना और समझा। कांग्रेस की पांच गारंटी महज दस्तावेज नहीं है बल्कि करोड़ों देशवासियों के साथ हुए संवाद से निकला रोड मैप है जो रोजगार क्रांति और अधिकार पूर्ण भागीदारी के माध्यम से हर वर्ग के जीवन को बदलने जा रहा है। तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का सफाया देश से और झारखंड से होने जा रहा है। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के झारखण्ड की सभाओं में आम लोगों का रिसपोंस काफी ऊत्साह वर्दधक था जिसका लाभ आज झारखण्ड में देखने को मिल रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पार्टी ने युवा न्याय के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न संस्थानों में रिक्त पड़े 30 लाख नौकरियां सरकार बनते ही तुरंत देने का वादा किया है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, कर्ज माफी आयोग का गठन करने तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा करके जीवन स्तर में बदलाव का भरोसा दिलाया है,देश के प्रधानमंत्री की तरह 2 करोड़ प्रतिवर्ष नौकरी देने के जुमलेबाजी नहीं की है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा प्रधानमंत्री के झूठे वादे और जुमलेबाजी से जनता अब ऊब चुकी है और इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री से लोगों का मोह भी इतनी जल्दी भंग हो जाएगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। राहुल गांधी ने नारी न्याय के अंतर्गत महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये टका टक प्रतिवर्ष देने का वादा करके नारी सशक्तिकरण के वायदे को मूर्त रूप देने का पक्की गारंटी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *