पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

रांची : प्रदेश भाजपा ने राजधानी रांची के हरमू मैदान में पंचायत जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का काम किया। मंगलवार को आयोजित इस सम्मेलन में राज्यभार के भाजपा समर्थित पंचायत जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर ने उद्घाटन किया। मंच से उन्होंने  निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही केंद्र की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्थर पर लकीर खींचने वाले को मोदी कहते हैं। मोदी एक विराट सामर्थ्य है। एक सौ तीस करोड़ की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। गांव का विकास कैसे हो इसके लिए हर राज्य के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण की व्यवस्था मोदी सरकार में किया गया। आपको प्रशिक्षित करना केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेवारी है। गांव के जनप्रतिनिधि को ग्रामीणों का भरोसा जितना है। ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो इसके लिए केंद्र सरकार फाइनेंस कमीशन के माध्यम से पैसा भेजती है। ई ग्रामसभा के माध्यम से पंचायतों को भुगतान होता है।
उन्होंने स्वामित्व योजना का बखान किया। इस योजना में सेटेलाइट से सर्वे कर मेपिंग के बाद तीन महीने बाद उसे प्रॉपर्टी कार्ड मिलता है। लेकिन झारखंड में इसका गलत संदेश दिया गया।
इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की
वन नेशन वन राशन योजना,आयुष्मान भारत योजना,मनरेगा,पीएम सड़क योजना,पीएम आवास योजना,आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
श्री पाटिल ने कहा कि पंचायत चुनाव का परिणाम जनता ने राज्य सरकार को बदलने का संदेश दिया है। इसलिए 60 -65 प्रतिशत जनप्रतिनिधि भाजपा के कार्यकर्ता चुनकर आए हैं। 641 गांव आदर्श गांव में चयन किया गया है। पंचायत के जन प्रतिनिधियों को सशक्त होना पड़ेगा तभी हम लोग जंग जीत सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया गया। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया गया। लेकिन इस चुनाव में 60 से 65 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थित चुने गए। यह भाजपा की जीत है और हेमंत सोरेन सरकार की पराजय है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि चुने हुए पंचायत जन प्रतिनिधि केंद्र की योजनाओं  का लाभ अंतिम व्यक्ति  तक पहुंचना है और मोदी जी के सपनों को आगे बढ़ाना है। केंद्र की मोदी सरकार गांव की विकास के प्रति संकल्पित है। इसबर सबसे अधिक राशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए देने का काम किया है। जबकि कांग्रेस की सरकार के समय पैसे की लूट होती थी।
पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। गांव को सरकार यानी स्थानीय प्रशासन को कारगर बनाना होगा। पीएम मोदी ने14 वें वित्त आयोग का पैसा गांव में भेजने का काम किया है। हर गांव में पंचायत भवन का निर्माण मोदी की देन है। गांव और शहर की दूरी को मिटाना उनकी प्राथमिकता है।
रघुवर दास ने कहा  कि हमारी सकर ने गांव गांव में सौर ऊर्जा से पेयजल की व्यवस्था कराया।
लेकिन अब दुख की बात है कि गांव तो दूर आज शहर में भी लाइट नहीं जलती है, कोई देखने वाला नहीं है।
योजना बनाओ अभियान गांव में शुरू भाजपा ने किया था। गांव में बैठकर योजना बनाना चाहिए।
दो सौ सत्रह करोड़ की एक गांव में योजना स्वीकृत किया था। झारखंड में हर घर नल जल योजना लंबित है। पीएम ने हर घर जल योजना की शुरुआत की थी।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव दलगत होता नहीं है। लेकिन हम लोगों ने कोशिश किया था भाजपा समर्थित लोग जीते यह प्रयास किया गया था।
लेकिन रिजल्ट में पचास प्रतिशत से अधिक भाजपा समर्थित नेता कार्यकर्ता जीत कर आए।
जनता ने आप लोगों को एक जिमीवारी दी है। उन जिम्मेवारियों को आपको पालन करना होगा।
गांव घर में  लोगों को राशन मिलना चाहिए,इसकी नागरानी आपको करना है। लेकिन वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार लुटेरी है।
पेंशन योजना,पोषाहार भी समय पर नहीं मिलता है। यूपीए की सरकार पैसे कमाने के लिए बनी है। आज प्रमाण भी दिख रहा है। उनके अधिकारी के घर पर करोड़ों रुपए मिले।कई जेल में हैं। सरकार के तीन वर्षों में कही कोई काम नहीं हुआ। बालू की लूट मची हुई है। तीन सालों में कोई बालूघाटों की नीलामी नहीं हुई। पत्थर और बालू का अवैध उत्खनन किया गया। पानी जहाज से पत्थर को बाहर भेजा गया। कोयला का भी वहीं हाल है। चारो तरफ लूट ही मची हुई है।
श्री मरांडी ने कहा कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना है,राज्य सरकार को इस राज्य से विदा करना है।
सम्मेलन में भाजपा के कई विधायक और पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालक बालमुकुंद गुप्त और धनवाद ज्ञापन आशा लकड़ा ने किया। इस अवसर पर शिवपूजन पाठक,इमरान,सुबोध कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *