राज्यस्तरीय 80 उत्कृष्ट विद्यालय के लोकार्पण में लातेहार के 04 स्कूलों का मिला एक्सीलेंस ,सीएम ने ऑनलाइन किया उद्घाटन

लातेहार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित टीवीएस विद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सूबे के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाईन उद्घाटन किया।
जिसमें लातेहार जिले के 04 विद्यालय  1.राजकीय +2 उच्च विद्यालय, लातेहार 2. राजकीय +2  बलिका उच्च विद्यालय, लातेहार 3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार 4. मॉडल स्कूल, मनिका शामिल हैं। इन विद्यालयों का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा। इन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, प्रैक्टिकल क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, साइंस लैब, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री द्वारा उक्त विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय लातेहार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  विधायक लातेहार वैद्यनाथ राम, उपायुक्त भोर सिंह यादव ,जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, लातेहार की बच्चियों ने सभी अतिथियों का स्वागत स्वागतगान व पुष्प गुच्छ देकर किया।
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने लातेहार जिले के 4 उत्कृष्ट विद्यालयों का  उद्घाटन किया।
1. राजकीय +2 उच्च विद्यालय, लातेहार ।
कार्यक्रम में जिला स्तर पर स्थानीय विधायक लातेहार, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष,  जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक ,पंचायत अध्यक्ष सीता मनि तिर्की ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
————————————

• स्थापना का वर्ष- 1947

• नामांकन- 2814

• संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक

• संकाय (10+2 में)- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य

• कार्यरत शिक्षक- 15

• वर्ग कक्ष- 20

• शिक्षकेत्तर कर्मी- 14

• आई.सी.टी. लैब- 02

• डिजिटल क्लासरूम- 07

• कम्प्यूटर- 20

• साईंस लैब- 01

• लाइब्रेरी- 01

• लाइब्रेरी बुक्स- 2000

• शौचालय- 20

• Water Purifier (Mega ) – 02

• बाउण्ड्री वॉल- हां
———————————

*2. राजकीय +2  बलिका उच्च विद्यालय, लातेहार ।*
———————————-

• स्थापना का वर्ष- 1956

• नामांकन- 1703

• संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक

• संकाय (10+2 में)- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य

• कार्यरत शिक्षक- 15

• वर्ग कक्ष- 17

• शिक्षकेत्तर कर्मी- 8

• आई.सी.टी. लैब- 03

• डिजिटल क्लासरूम- 07

• कम्प्यूटर- 20

• साईंस लैब- 01

• लाइब्रेरी- 01

• लाइब्रेरी बुक्स- 1000

• शौचालय- 20

• Water Purifier (Mega ) – 01

• बाउण्ड्री वॉल- हां
———————————

*3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार
—————————————-

• स्थापना का वर्ष- 2005

• नामांकन- 481

• संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक

• संकाय (10+2 में)-  कला एवं वाणिज्य

• कार्यरत शिक्षक- 15

• वर्ग कक्ष- 09

• शिक्षकेत्तर कर्मी- 15

• आई.सी.टी. लैब- 02

• डिजिटल क्लासरूम- 07

• कम्प्यूटर- 27

• साईंस लैब- 01

• लाइब्रेरी- 01

• लाइब्रेरी बुक्स- 200

• शौचालय- 04

• Water Purifier (Mega ) – 01

• सीसीटीवी कैमरा:- 08

• बाउण्ड्री वॉल- हां

• प्ले ग्राउंड:- स्टेडियम उपलब्ध है।
———————————-

*4. मॉडल स्कूल, मनिका
—————————————-

• स्थापना का वर्ष- 2011

• नामांकन- 73

• संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक

• संकाय (10+2 में)- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य

• कार्यरत शिक्षक- 04

• वर्ग कक्ष- 13

• शिक्षकेत्तर कर्मी- 08

• आई.सी.टी. लैब- 02

• डिजिटल क्लासरूम- 13

• कम्प्यूटर- 32

• साईंस लैब- 03

• STEM लैब- 00

• लाइब्रेरी- 01

• लाइब्रेरी बुक्स- 1000

• शौचालय- 17

• Water Purifier (Mega ) – 08

• स्मार्ट टी.वी.- 00
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *