संविधान बचाओ रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर बोला हमला,कहा- सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर,26 बेगुनाह लोग मारे गए…

रांची: रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ” 22 तारीख को बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की?… मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, पीएम मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा…” रैली में शामिल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने और साल 2029 में उन्हें पीएम बनने पर जोर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली में शामिल हुए। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक और सांसद भी रैली में भाग ले रहे हैं। रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी। दिन के करीब साढ़े तीन बजे होटल बीएनआर चाणक्य में बैठक की जाएगी। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *