राजधानी रांची में व्यवसाई ने छठी मंजिल से कूदकर कर दी जान,ब्लेयर अपार्टमेंट में रहता था व्यवसाई अनुराग सरावगी

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छठी मंजिल से गिरने के कारण एक व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जाने-माने बिल्डर अनुराग सरावगी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय अनुराग सरावगी अपार्टमेंट में अकेले थे। उनकी पत्नी और पुत्र किसी कार्य से चेन्नई गए हुए थे। देर रात अचानक अपार्टमेंट परिसर में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे वहां रहने वाले लोग बाहर निकल आए। नीचे देखने पर उन्होंने एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पड़ा पाया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस घटना के बाद ब्लेयर अपार्टमेंट परिसर और आसपास के इलाके में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुराग सरावगी मिलनसार और सामान्य स्वभाव के व्यक्ति थे तथा किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *