रांची में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को बनाया निशाना, गले का चैन लूटा
रांची: राजधानी रांची में आम नागरिकों को सुरक्षा देने वाली पुलिस भी अब असुरक्षित है। बेखौफ अपराधियों ने सीआईडी में डीएसपी सरिता मुर्मू को अपना निशाना बनाया है।अपराधियों ने डीएसपी से चैन लूट लिया और भाग गए। वहीं घटना के बाद पीड़ित डीएसपी ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

