पटना में बवाल, 70 घरों को तोड़ने के लिए डेढ़ दर्जन बुलडोजर, विरोध में जमकर पत्थरबाजी, सिटी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल, हवाई फायरिंग

पटनाः पटना के राजीवनगर, नेपालीनगर, दीघा इलाके में रविवार की सुबह से ही बवाल मचा है। इसकी वजह यह है कि पटना में राज्‍य आवास बोर्ड की जमीन पर बने मकानों का है। इन सभी मकानों को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन डेढ़ दर्जन बुलडोजर लेकर पहुंचा। किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए पूरे इलाके में करीब 2000 पुलिस बलों को तैनात किया गया था। लेकिन वहां के बाशिदों ने इसका जमकर विरोध किया। वहां के लोगों के जमकर पत्थरबाजी की। इस घटना में सिटी एसपी अंबरीश राहुल, महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिग की और आंसु गैस के गोले छोड़े गए। वहां के लोगों के उग्र विरोध के कारण प्रशासन ने बुलडोजर को पीछे बुला लिया। वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को रोकने के लिए कई चीजों नें आग लगा दी। इसके बाद डीएम और एसएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद प्रशासन दोबारा एक्‍ट‍िव हुआ। लोगों को गिरफ्तार करने, घरों की तलाशी लेने के साथ ही बुलडोजर को फिर से एक्‍ट‍िव कर दिया गया। बताते चलें कि प्रशासन ने करीब एक महीने पहले ही इन सभी मकानों को तोड़कर हटाने के लिए संबंध‍ित गृह स्‍वामियों को नोटिस दी थी। इसके बाद प्रभावित लोगों ने आंदोलन शुरू किया था। साथ ही, प्रशासन के पास गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि वे मकान के लिए नगर निगम को टैक्‍स देते हैं, इसी मकान पर बिजली कनेक्‍शन और अन्‍य सुव‍िधाएं हासिल करते हैं। फिर उनके मकान को क्‍यों और कैसे तोड़ा जाएगा। राजीव नगर और दीघा के इलाके में चप्‍पे – चप्‍पे पर करीब दो हजार पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। दीघा और राजीव नगर के अलावे आसपास के चार थानों की पुलिस तैनात है। वहीं विरोध में महिलाएं नकाब बांधकर पुलिस पर पत्‍थर चलाने लगी हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से भी सख्‍ती बढ़ाई गई है। नेपालीनगर में कई परिवार प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले नजर आए, तो कुछ परिवार उदास मन से अपना घर खाली करने में जुटे रहे। गुस्‍साए लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अलावा मीडिया को भी निशाना बनाया है। प्रशासन ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। दीघा भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्री नाथ सिंह एवं महासचिव वीरेंद्र सिंह गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने कई महिलाओं को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *