शिवहर में दिनदहाड़े अपराधियों ने जन अधिकार पार्टी के नेता को गोलियों से भूना
शिवहर। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चले हैं। हत्या और लूट की घटनाओं में लगातार वृद्धि ही हो रही है। शिवहर में अपराधियों ने सोमवार की सुबह जन अधिकार पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम सुबोध राय है। घटना डुमरी कटसरी प्रखंड के रामवन गांव की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली लगने के बाद सुबोध राय के परिजनों ने उन्हें मुजफ्फरपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई है। बताते चलें कि सुबेध राय पूर्व में मुखिया रह चुके हैं। वह पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी से जुड़े थे। विधानसभा चुनाव में वह जन अधिकार पार्टी की टिकट पर सीतामढ़ी जिले के बेलसंड विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। सुबोध राय की पत्नी मुन्नी देवी रामवन रोहुआ पंचायत की मुखिया हैं। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

