आइएएस पूजा सिंघल की हो सकती है गिरफ्तारी
रांचीः आइएएस पूजा सिंघल चौरतफा घिरती नजर आ रही हैं। पूजा सिंघल को ईडी ने रांची छेड़ कर बाहर जाने के लिए नहीं कहा है। सूत्रों के अगर इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट पूजा सिंघल पर कार्रवाई करती है तो राज्य सरकार उन्हें निलंबित कर देगी। सूत्रों के मुताबिक पूजा पर कड़ा एक्शन लेने की बात कही जा रही है। उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं अभिषेक झा की भी गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। इधर, सरकार ने पूजा सिंघल के छुट्टी के आवेदन को स्वीकृत कर लिया है। सुत्रों के अनुसार पूजा सिंघल के छुट्टी में चले जाने के कारण खान और उद्योग विभाग की जिम्मेवारी के लिए दो अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं। इस विभाग के लिए राजीव अरूण एक्का और राजेश शर्मा के नाम की चर्चा है। इन दोनों को खान विभाग एवं उद्योग विभाग का प्रभार दिया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)