मैं तो अपने घर भाजपा में दोबारा14 साल के बाद आया हूं : प्रवीण सिंहफोटो :

रांची : जेडीयू के पूर्व झारखंड प्रभारी प्रवीण सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
प्रदेश भाजपा कार्यालय के पीछे मैदान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी भी आज भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने के बाद मंच से प्रवीण सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के साथ 14वर्ष का क्या संयोग है मुझे नहीं पता है,रामायण में भी इसका जिक्र है।लेकिन मैं तो पुनः 14 साल के बाद अपने घर भाजपा में आया हूं। इस चौदह सालों में क्या खोया क्या पाया,इस पर मुझे एक कवि की रचना याद आती है। उन्होंने कहा कि तीन पहर बीत गए,एक पहर बाकी है,जिंदगी हाथों से फिसल गई, खाली मुठ्ठी बाकी है।
अब तीन पहर तो बीत गया।लेकिन अब एक पहर को कैसे राज्य की बेहतरी के लिए लगाया जाय,इसपर जब सोचा समझा तो आज भाजपा में शामिल हुआ।
प्रवीण सिंह ने कहा कि जब में भाजपा को छोड़ा था तो मेरे बाल काले थे।लेकिन आज जब फिर से भाजपा में शामिल हुआ हूं तो सफेद हो गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही झारखंड के लिए कुछ कर सकती है। भाजपा ने ही अलग राज्य गठन किया था। इस राज्य को भाजपा ही संवारने सकती है। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेई,लालकृष्ण आडवाणी,सुषमा स्वराज जैसे भाजपा नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनलोगों के साथ मैने मंच साझा किया है। यहीं भाजपा छोड़ने के बाद राहुल और सोनिया गांधी के साथ भी मंच साझा करने का मौका मिला था।
वहीं मंच से दीपक प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज्य की जनता की पार्टी है। कार्यकर्ता उसे सोना बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह पुराने साथी हैं। इनके पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य रावण राज्य की तरह चल रहा है। यहां पर राम राज्य की स्थापना होना चाहिए। रावण राज्य के खिलाफ उग्र आंदोलन की जरूरत है।
श्री प्रकाश ने कहा कि आज झारखंड की बदनामी पूरे देश में हो रही है। करप्शन के मामले में अव्वल झारखंड को उससे निकालने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं की लूट झारखंड में हो रही है। विकास पूरी तरह से ठप है।
यहां सीएम अपने लिए,अपने भाई और अपनी पत्नी के लिए खदान लीज लेने का काम करते हैं। यहां तक कि सीएम अपनी साली के नाम पर भी लीज लेते हैं।
इसलिए इस रावण राज को समाप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी होने नहीं दी जाएगी।
वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए काम करती है। लेकिन अन्य पार्टी काम करने के लिए नहीं कमाने की बात करती है।
सही समय पर सही निर्णय कर भाजपा में लोग शामिल होने जुटे हुए हैं। इससे भाजपा और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि आज झारखंड में हो रहे करप्शन की चर्चा पूरे देश में है।
आज झारखंड में जमीन की लूट हो रजब मैंने भाजपा छोड़ा था तो मेरे सारे बाल काले थे और जब आज भाजपा से जुड़ही है।कोई सुनने वाला नहीं है।
सीएम अपने नाम पर खदान का पट्टा लेते हैं। यहीं नहीं अपनी पत्नी के नाम पर जमीन लेते हैं।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन आदित्य साहू ने किया।
शामिल होने वाले में संजय सहाय,सुबोध कांत, अखिलेश राय,अखिलेश कुमार पांडे,संजीव सिंह लंकेश सिंह,जीवेश सिंह, रमेश सिंह,सदा जय नायक, सुशील राय,राकेश पांडे,पवन कुमार साह, सिद्धार्थ प्रताप सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *