सैकड़ों युवाओं ने लोजपा (रामविलास) की पार्टी में शामिल हुए

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे रांची महानगर एवं रांची जिला के लगभग 200 युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए रतन पासवान (राजा पासवान) तथा बिट्टू के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये | इस बैठक में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तैयार रहने को कहा है | आज की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के साथ – साथ प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवजी कुमार, आई०टी० प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, लाल बहादुर राम, उत्तम राय (मजदुर प्रकोष्ठ), प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी राजेश रंजन वर्मा, संजीत कुमार द्विवेदी, रामभवन शर्मा, राँची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, आनंद वर्मा, तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे तथा प्रमुख रूप से जिन्होंने सदस्यता ग्रहण किया। शामिल होने वाले लोगों में से नमन गुप्ता, आयुष चंद्रवंशी, शुभम पासवान, अभिषेक सिंह, प्रिंस मिश्रा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्ष गुप्ता, सूरज मोदी, शुभम गुप्ता, निशांत सोनी, लक्षमण सिंह मुण्डा, आकाश गोप, आयुष यादव, अमित वर्मा, आर्यन वर्मा, रंजय वर्मा, अंकुर पन्ना, आयुष आर्य, उत्तम मांझी, गौरव शर्मा, अलख निरंजन, चन्दन, प्रमोद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *