संविधान बचाओ रैली में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
रांची: राजधानी रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस रैली में पहुंचे। उन्होंने संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत अरगोड़ा चौक से की और वहां से बिरसा चौक पहुंचे। इसके बाद बिरसा चौक से भारी भीड़ के साथ जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान हुसैन खान और उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद,सोनिया गांधी जिंदाबाद,मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद,संविधान की रक्षा हम करेंगे सहित नारेबाजी किया। उनके साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
मौके पर हुसैन खान ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार लगातार संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। इस देश में भाजपा की सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा है। पीएम मोदी की सरकार ने आज सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पूरे देश में संविधान को बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में छेड़छाड़ करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। यह हमलोग हरगिज होने नहीं देंगे। वहीं संविधान बचाओ यात्रा में कई महिलाओं ने भी अपनी बातों को रखा।
इस अवसर पर हुसैन खान,महासचिव हसनैन अलम,अरसदुल कादरी, सफर, महानगर संगठन महासचिव फैज प्रखंड,अमीर खान,सदीक जफर, अरमान अली,गुलशन राय,इफ्तखार अंसारी,तमन्ना बेगम, नईमा खातून,चाहत परवीन,नाज परवीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

