28 अगस्त रविवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष: आप ऊर्जावान हैं इसलिए मन में सोचे हुए काम को अवश्य परा कर लेंगे । नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है , प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी।  व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें। आराम अवश्य करें।

वृष: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी लेकिन फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें । बजट बिगड़ सकता है । हल्का कर्ज लेना पड़ सकता है । लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।  संतुष्टि नहीं होगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। धर्म के प्रति रुचि बढेगी।

मिथुन: कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी पर भरोसा रखें।

कर्क:जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता के कारण थकान संभव है।

सिंह:कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

*कन्या; सामान्यतः आप कार्य को पूर्ण करके ही छोड़ते हो जो हर दृष्टि से लाभदायक होगा।घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च पर ध्यान दें।  अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रह सकता है । आय में निश्चितता रहेगी। कोई शुभ समाचार या बधाइयाँ मिलेंगी ।

*तुला:उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे मगर आपकी सूझबूझ हावी रहेगी । जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन पर विचार करने के पश्चात् निर्णय लें। फालतू खर्च से बचें । व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

*वृश्चिक;शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दूर से खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो तो कम बोलना ही सही है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे व धर्म में रूचि बढेगी।

*मकर: पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

*कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे सफलता आपको मिलेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी।

*मीन:मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा और विश्वास बढेगा।
*🌞ll ~ वैदिक पंचांग ~ll🌞*
🌤️  *दिनांक – 28 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:45 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 09:56 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
🌤️ *योग – सिध्द 29 अगस्त रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात साध्य*
🌤️  *राहुकाल – शाम 05:24 से शाम 06:59 तक*
🌞 *सूर्योदय – 05:21*
🌦️ *सूर्यास्त – 06:17*
👉  *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – चंद्र दर्शन, मौन व्रत आरंभ, श्री रामदेव पीर नवरात्रि प्रारंभ*
🔥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
    

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡ *30 अगस्त 2022 मंगलवार को (शाम 03:34 से 31 अगस्त सूर्योदय तक) मंगलवारी चतुर्थी है ।*
🙏 *मंगलवारी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*

🌷 *वास्तु शास्त्र*
🏡 *इस तरह कर सकते हैं वास्तुदोष का अंत*
*घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से श्री गणेश स्वरुप स्वस्तिक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।*

🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷
🙏🏻 *अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबायें …. और आहूति दें …. ये मंत्र बोल कर  आहूति डालें … ” ॐ गं गणपतये स्वाहा “*

🌷 *समाज में हर काम में विफलता – अपयश मिलता हो तो* 🌷
👨🏻 *जिन लोगो को समाज में हर काम में विफलता मिलती है, अपयश मिलता है, वे लोग साल (संस्कृत में उसे लाजा कहते है ) में घी मिलाकर गणपति मंत्र से हवन करें तो कार्य सिद्ध होते हैं । यश की वृद्धि होती है ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *