TRENDING NOW


बाबा विद्यापति स्मारक समिति का कार्यालय में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित हुए। सांसद संजय सेठ व्यस्त होने के कारण उनके प्रतिनधि कुमुद झा उपस्थित हुए। होली मिलन समारोह में निर्भय कांत झा एवं प्रवीण मिश्रा, अश्विनी आनंद एवं मुकेश झा ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीत गाकर सभी फगुआ प्रेमी का दिल जीत लिया।
वहीं बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयन्त झा ने  मिथिला पाग से संजीव विजयवर्गीय को सम्मानित किया।  साथ ही साथ रंग अबीर और  गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह को आनन्दित किया। निर्भय कांत झा के द्वारा एक से बढ़कर एक मैथिली होली फगुआ  गीत गाकर सभी फगुआ प्रेमी का मनमोह लिया। समिति कार्यालय में बने फगुआ ब्यञ्जन ठंडाई,  भाँग, मालपुआ भुजा हुआ  चुरा एवं फ्राई मछली  सभी फगुआ प्रेमी को खिलाकर समिति के कार्यों की प्रशंशा हुई। आज के कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयन्त झा, निर्भय कांत झा, मृत्युंजय झा, प्रवीण मिश्रा, भावेश मिश्रा,  संतोष मिश्रा, भवेश चंद्रा,  गौरीशंकर झा,   सूर्यकांत मिश्रा, रोहित कुमार, दिलेन्द्र शर्मा, मोहित कांत झा, जय शंकर दुबे, मनीष सरावगी, श्याम किशोर चौबे, रमेश भारती, अनूप झा, उक्त जानकारी समिति के जयन्त झा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *