हिंदुत्व के लिए हिंदुस्तान में संघर्ष कर रहे हैं हिंदू!स्वामी स्वदेश आनंद जी महाराज।
पटना। अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेश आनंद जी महाराज ने कहा है कि हिंदुत्व के देश हिंदुस्तान में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए हिन्दू को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान में हिंदू राष्ट्र का परचम लहराएगा !और सनातन का ध्वज पताका हर घर में जलवा दिखायेगा।
स्वामी स्वदेशआनंद जी महाराज संत बौद्धिक मंच के प्रथम जूम मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन के संघर्ष को और भी धारदार बनाने व संगठन को सशक्त बनाने के लिए मंच के सभी प्रदेश अध्यक्षों व राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को पूरी ताकत के साथ गतिशील व सक्रिय रहना होगा।
संगठन के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि संगठन में पद ले कर बैठने वाले राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी को तत्काल संगठन से निकाला जाना चाहिए।उक्त आशय की जानकारी
देते हुए संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव व पीठाधीश्वर सह वरीय पत्रकार स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कई टिप्स दिए।
इस ज़ूम बैठक में महाराष्ट्र, बिहार ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पंजाब , हरियाणा, बंगाल, असम इत्यादि राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी ने भाग लिया।



