मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर मुझे पांच महीने तक जेल में रखा गया: हेमंत सोरेन

रांची: होटवार जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीधे गुरु जी आवास पहुंचे और अपने माता पिता से आशीर्वाद लिया।

हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन ने उनका आरती उतार कर स्वागत किया और मिठाई खिलाया।
मौके पर मिडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर पांच महीने तक जेल में रखा गया।झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया गया। पांच महीने का समय राज्य के लिए चिंतनीय था। मैं किस लिए जेल गया यह पूरे देश को पता है। मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले को जेल के अंदर कर दिया जाता है। जिससे उनकी आवाज दबी रहे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं। झारखंड के मंत्री जेल के अंदर हैं। आज झारखंड सहित पूरे देश की जनता बहुत खुश है। लंबे अंतराल के बाद आज फिर से राज्य की जनता के बीच में हूं। हमने जो केंद्र सरकार की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई शुरू किया है उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम करूंगा। आज एक संदेश राज्य के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए गया है, किस तरीके से हमारे विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया है, हमें जेल के अंदर भेजा गया। कानूनी रूप से पांच महीने बाद जेल से बाहर आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *