अपनी लंबित मांगों को लेकर एचईसी कर्मियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया

रांची : एचईसी के सप्लाई कर्मियों ने आज नेहरू पार्क से एचईसी मुख्यालय तक अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया. ये सभी पिछले 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. आज के प्रदर्शन में 500 से ज्यादा सप्लाई कर्मचारी शामिल हुए.कर्मियों ने हाफ पैंट और बनियान पहनकर जुलूस निकाला और प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए. वेतन और सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज ये कर्मी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *