भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

रांची: अनिकेत सेवा संस्थान एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आज सफल समापन लियोनेल एडवर्ड बंगाली बॉयज़  हाई स्कूल, रांची में किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुमार संजय झा, क्षेत्रीय निदेशक, इंदिरा गांधी नाट्य कला केंद्र, रांची उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेश कटारे जी ने की।कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीम को उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु पुरस्कृत किया गया, साथ ही बालिका शिक्षा भवन, रांची की छात्राओं को भी उनके प्रभावशाली प्रदर्शन एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त लियोनेल एडवर्ड बंगाली बॉयज़  हाई स्कूल  रांची एवं बालिका शिक्षा भवन रांची के उन छात्रों-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने संस्थान द्वारा पूर्व में आयोजित निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था।मुख्य अतिथि डॉ. कुमार संजय झा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, कला एवं राष्ट्रीय चेतना को सशक्त रूप से स्थापित करते हैं।

अध्यक्ष श्री निलेश कटारे जी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करते हैं।

समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री कमल बोस जी ने सभी प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा—

“बच्चों का उत्साह, अनुशासन और उनकी सांस्कृतिक समझ वास्तव में प्रेरक है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपने मूल्यों और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर  धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनिकेत सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।उक्त अवसर पर विद्यालय समिति की अध्यक्षा श्री मती रेबा चक्रवर्ती लियोनेल एडवर्ड बंगाली बॉयज़  हाई स्कूल के  प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो, अलोका तिरवार, दिनेश वर्मा, सुबोध तिवारी , अमित लोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *