राज्यपाल ने मेडिका अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल (मेडिका) अस्पताल पहुंचे और वहाँ इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कड़िया मुंडा से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।राज्यपाल ने वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से श्री कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।राज्यपाल ने कहा कि श्री कड़िया मुंडा सादगी और जनसेवा के प्रतीक हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की।



