ग्राम प्रधान बलराम मुंडा के हत्यारों को फांसी और परिजनों को सुरक्षा दें सरकार: ट्राइब फर्स्ट अभियान

खूंटी: ट्राइब फर्स्ट अभियान झारखंड की टीम खूंटी पहुंची खूंटी पहुंचकर ट्राइब फर्स्ट अभियान की टीम ग्राम प्रधान बलराम मंडा के परिजनों से मिलने काड़ेतुम्बी पहुंची। ज्ञात हो कि विगत दिनों काड़ेतुम्बी के ग्राम प्रधान बलराम मंडा की नक्सलियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थीl ग्राम प्रधान की हत्या से आक्रोशित ट्राइब फर्स्ट अभियान की टीम परिजनों से मुलाकात की और उनका स्थिति से अवगत हुआ l परिजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान बलराम मंडा का कभी कोई आपराधिक चरित्र नहीं था। जैसा कि अपराधियों ने कहा कि वह पोस्ता की खेती करते थे जो कि सरासर गलत है।प्रधान को बदनाम करने की साजिश है और कहीं ना कहीं केस को दूसरा दिशा देने का षड्यंत्र है l मृतक ग्राम प्रधान लोगों को गलत काम करने से मना करते थे, वे नक्सलियों के मार्ग में रोड़ा थे, इसी रोड़ा को हटाने के लिए नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उनकी हत्या की l ट्राइब फर्स्ट अभियान की टीम परिजनों से मिलने के बाद मारंग हदा थाना पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी के नहीं रहने के कारण छोटे बाबू से मुलाकात कर केस के अध्यतन स्थिति की जानकारी तथा बताया कि यह सरासर नक्सलियों के द्वारा सोची समझी साजिश के तहत उनकी हत्या है अपराधियों के द्वारा मृतक के घर अफीम होने की बात सरासर गलत है अगर अफीम होती तो मृतक बलराम मुंडा के घर में अफीम मिलता लेकिन उनके घर से कोई भी ऐसे आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ l इसलिए ट्राइब फर्स्ट अभियान की टीम सरकार से मांग करती है कि ग्राम प्रधान बलराम मुंडा के हत्यारे नक्सलियों को फांसी हो, पीड़ित परिजनों को सुरक्षा दे, ट्राइब फर्स्ट अभियान की टीम में प्रदेश संयोजक श्रीमती आरती कुजूर, रितेश उरांव, बिरसा पाहन,खूंटी की पूर्व प्रमुख रुक्मिला सारु,बुधराम बेदीया, रवि कुमार, लक्ष्मी बखला,नागेश्वर बेदिया, मुन्ना टोप्पो मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *