घाटशिला उप चुनाव: बीजेपी ने सत्ताधारी गठबंधन पर बोगस वोट कराने का लगाया आरोप,चुनाव आयोग से शिकायत

रांची: घाटशिला उप चुनाव में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। वहीं एनडीए ने सत्ताधारी गठबंधन पर जिला पुलिस प्रशासन की मदद से कई बूथों पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग से भाजपा ने की शिकायत। बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा चुनाव आयोग अविलंब कार्रवाई करने की मांग किया है।
उन्होंने कहा कि घाटशिला उप चुनाव सीट पर सत्ताधारी दल की स्थिति बेहतर नहीं होने के कारण कई बूथों पर बोगस वोट कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें वहां की स्थानीय पुलिस सहयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इसपर अविलंब कार्रवाई नहीं करती है तो एनडीए के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि बीती रात झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधाय एवं मंत्रीगण रात के अंधेरे में खुलेआम जनता के बीच पैसा बाँटने का काम किया गया है।
यह न केवल चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर गहरा आघात भी है।
ऐसी घटनाएँ यह दर्शाती हैं कि सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जनता को प्रलोभन देकर वोट हासिल करने की यह नीति झारखंड की राजनीति के लिए शर्मनाक उदाहरण है।
हमने चुनाव आयोग से सख्त माँग किया था कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए, ताकि घाटशिला उपचुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हो सके।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात 8 बजे मैंने जमशेदपुर एसएसपी से इस विषय पर बात की, लेकिन रात 9 बजे के बाद जब पुनः जब बात करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे प्रशासन की भूमिका और भी संदिग्ध प्रतीत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *