खूंटी में बिरसा वाहिनी फाउंडेशन के द्वारा 27 से 31अगस्त तक गणपती महोत्सव का होगा भव्य आयोजन,तैयारी पूरी
खूंटी : जिला मुख्यालय में पहली बार भव्य तरीके से 27 से 31 अगस्त तक गणपती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। बिरसा वाहिनी फाउंडेशन ने इतने भव्य आयोजन का बीड़ा उठा कर खूंटी के धार्मिक परिचय को एक नया आयाम दिया है। बताया जा रहा है कि खूंटी में आज तक इतने भव्य तरीके से गणपति महोत्सव नहीं मनाया गया था। मंगलवार को रांची से गणपति बप्पा की 11 फीट की भव्य प्रतिमा का खूंटी आगमन हुआ, जिसे गाजे बाजे के साथ बाजार टांड़ में निर्मित भव्य पंडाल में पहुंचाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
बिरसा वाहिनी फाउंडेशन के विजय मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खूंटी में पहली बार गणपती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें पिपरा टोली स्थित रेना हॉस्पिटल से सिर्फ सहयोग मिला है। लेकिन भगवान गणेश की कृपा से पाँच दिनों का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त से 31 अगस्त तक पूजन का कार्यक्रम होगा। सुबह 10:30 में पूजन और संध्या 6 बजे महाआरती,भोग प्रसाद का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही एक सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा का कार्यक्रम होगा।



