गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की चाय बनाते तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही…

जमशेदपुर: मंईयां सम्मान यात्रा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के दमदार भाषणों से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है। जहां से भी यह यात्रा गुजरी है महिलाओं का आपार समर्थन मिल रहा है। वहीं मनोहरपुर में भी मंईयां सम्मान यात्रा में जबरदस्त भीड़ हुई। वहीं यात्रा के दौरान दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय की एक तस्वीर चाय बनाते हुए सामने आयी है। खुद कल्पना सोरेन ने एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, हम किचन भी संभालती है और रण भी संभालती है। उन्होंने आगे लिखा है कि आज मनोहरपुर में मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के बाद दीपिका जी और मैंने चाय बनायी तथा अन्य जनों को भी चाय पिलाई। मंईयां सम्मान यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए यहां उपस्थित सभी माताओं, बहनों और भाइयों को जोहार।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *