15मई से 10जून तक प्रदेश भाजपा चलाएगी आजीवन सहयोग निधि अभियान: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश स्तरीय आजीवन सहयोग निधि अभियान की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने की। बैठक में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम अभियान टोली के प्रदेश संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश टोली के सदस्य संजीव अग्रवाल,संजीव विजय वर्गीय,विनोद सिंह,गणेश तिवारी सहित सभी जिला अध्यक्ष,सभी जिला प्रभारी एवम अभियान की जिला टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने ,विषय प्रवेश प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश टोली सदस्य संजीव अग्रवाल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा अपने नीतियों सिद्धांतों के साथ अपनी कार्यपद्धति के बल बूते ही पार्टी विथ डिफरेंस बनी है।
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की पंच निष्ठाओं के प्रति जितने समर्पित हैं उतना ही सचेत आर्थिक शुचिता केलिए भी हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि 11फरवरी को समर्पण दिवस के रूप मनाते हुए यथाशक्ति राशि समर्पित करते है,साथ ही समाज से आग्रह कर समर्पण करवाते भी हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी समर्पण दिवस के अलावा धन संग्रह केलिए आजीवन सहयोग निधि अभियान भी चलाती है।
श्री प्रकाश ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश भाजपा ने 15मई से 10जून तक आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि अभियान से पार्टी का संपर्क एवम सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा सहयोग निधि दाताओं के मन में राष्ट्र सेवा केलिए समर्पण का भाव और मजबूत होगा।

सबका साथ, सबका विकास पार्टी का मंत्र:बाबूलाल मरांडी

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है।
कहा कि भाजपा अपने नीतियों कार्यक्रमों केलिए जनता का सहयोग तो प्राप्त करती ही है साथ ही पार्टी की गतिविधियों के सफल संचालन केलिए पूरी पारदर्शिता के साथ जनता से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त करती है।
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा नारा नही बल्कि संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में देश की करोड़ों जनता एवम समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान है।

समाज भाजपा को सहयोग करने केलिए तैयार: नागेंद्र त्रिपाठी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों ,कार्यक्रमों, पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा। लोग सशक्त भारत केलिए सशक्त भाजपा भी देखना चाहते हैं। इसलिए जनता न सिर्फ मतों के माध्यम से बल्कि भाजपा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने केलिए आर्थिक सहयोग भी बढ़ चढ़कर करना चाहते हैं।

प्रदेश टोली के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अभियान के सफल संचालन केलिए प्रदेश एवम जिला स्तर की टोली बनाई गई है।
अभियान को सफल बनाने केलिए जिला ,मंडल एवम बूथ स्तर तक बैठक आयोजित कर योजना बनाते हुए समाज से आर्थिक सहयोग प्राप्त करना है।
उन्होंने कहा सहयोग राशि दबाव से नही आग्रह पूर्वक प्राप्त करना है।
कहा कि आजीवन सहयोग निधि दाताओं को इनकम टैक्स कानून की धारा 80जीजीबी80जीजिसी के तहत 100%छूट प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सहयोग राशि समर्पण में पार्टी के प्रदेश से बूथ सभी स्तर के नेता कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *