पारसनाथ गुणायतन में भगवान महावीर आई अस्पताल का निशुल्क नेत्र जांच शिविर
रांची : पारसनाथ भगवान महावीर आई अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की ओर से पारसनाथ तीर्थस्थली गुणायतन में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों की आँखों की जाँच की गई, जिनमें 30 से अधिक मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इन मरीजों का ऑपरेशन अस्पताल में पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा।
शिविर के दौरान जैन मुनि महाराजगण एवं माताजी का भी नेत्र परीक्षण किया गया। जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें संस्था द्वारा वहीं पर चश्मे प्रदान किए गए।
शिविर आयोजन में संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी, उपाध्यक्ष गोविंद राम सरावगी एवं कमल विनायकिया, सहसचिव रोहित जैन एवं अमित जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन के साथ-साथ कमल जैन एवं हरीश दोषी की विशेष भूमिका रही। शिविर का संचालन भी कमल जैन एवं हरीश दोषी द्वारा किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह जानकारी संस्था के पीआरओ श्री पौरुष जैन ने दी।



